अर्थ : चलने में प्रवृत्त करना।
उदाहरण :
वह बच्चे का हाथ पकड़कर चला रहा है।
अर्थ : गति में लाना या गतिशील करना।
उदाहरण :
उसने बंद पड़े यंत्र को चलाया।
पर्यायवाची : गत्वरित करना, चालित करना, चालू करना
अर्थ : वाहन चलाना या नियंत्रित करना।
उदाहरण :
वह कार चला रहा है।
अर्थ : व्यवहार या आचरण में लाना।
उदाहरण :
सरकार ने देश की उन्नति को ध्यान में रखते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाया।
अर्थ : अस्त्र-शस्त्र आदि व्यवहार में लाना।
उदाहरण :
राम ने रावण पर अमोघ शस्त्र चलाया।
अर्थ : सड़क, नहर आदि को सार्वजनिक उपयोग या व्यवहार के लिए उपलब्ध कराना।
उदाहरण :
नहर विभाग दस दिन के बाद यह नहर खोलेगा।
पर्यायवाची : खोलना
अर्थ : उचित अथवा साधारण रूप से कोई कार्य, चीज या बात को क्रियाशील या सक्रिय अथवा चालू अवस्था में रखना।
उदाहरण :
वह मुम्बई में एक दुकान चलाता है।
अर्थ : * कुछ ऐसा करना कि कोई वस्तु आदि काम करे।
उदाहरण :
वह सिलाई मशीन चला रहा है।
बढ़ई बरमा चला रहा है।
अर्थ : *बाध्य करके या दबाव डालकर चलाना।
उदाहरण :
सिपाही कैदियों को शहर से होकर मार्च करा रहे हैं।
पर्यायवाची : मार्च कराना
अर्थ : जारी करना या उपलब्ध कराना।
उदाहरण :
सरकार ने नया डाक टिकट निकाला है।
सरकार ने आतंकवादियों की एक सूची निकाली है।
पर्यायवाची : जारी करना, निकालना, लान्च करना, लॉन्च करना
अर्थ : कौशल, योग्यता तथा तत्परतापूर्वक कोई काम करना।
उदाहरण :
मोदी जी देश का शासन अच्छी तरह से चला रहे हैं।
अर्थ : शरीर के किसी अंग को असाधारण रूप में अथवा कुछ उग्र प्रकार से प्रयुक्त या सक्रिय करना।
उदाहरण :
वह हाथ और मुँह दोनों बहुत चलाती है।
अर्थ : तंत्र-मंत्र आदि के प्रयोग से कोई ऐसी क्रिया संपादित करना जिससे किसी का कोई अनिष्ट हो या कोई उद्दिष्ट कार्य करने में प्रवृत्त हो।
उदाहरण :
कहते हैं कि मांत्रिक अपने मंत्र बल से कौड़ी चलाते हैं।
अर्थ : ऐसा करना कि शरीर के अंदर से कोई तरल पदार्थ अधिक मात्रा में बाहर निकलने लगे।
उदाहरण :
जमालघोटा पेट चलाता है।
अर्थ : अस्पष्ट लिखावट पढ़ने का प्रयत्न करना।
उदाहरण :
मुझसे तो यह चिट्ठी नहीं चलती जरा आप ही चलाकर देखिए।
अर्थ : खाने-पीने की चीजें परोसने के लिए लोगों के सामने लाना।
उदाहरण :
पहले पूरी और सब्जी चलाओ फिर मिठाई लाना।
अर्थ : ऐसी क्रिया करना कि कपड़े इधर-उधर से कुछ फट जाएँ।
उदाहरण :
खींचा-तानी में तुमने मेरी कमीज चला दी।
अर्थ : किसी स्थिति में निर्वाह करना या उत्तरदायित्व का वहन करना।
उदाहरण :
इस महँगाई में इतने कम पैसे में घर कैसे चलेगा।
अर्थ : किसी चीज को बराबर उपयोग तथा व्यवहार में लाते रहना।
उदाहरण :
वह अपने कपड़े बहुत चलाता है।
अर्थ : किसी के आचरण, गति-विधि, व्यवहार आदि का ध्यान रखते हुए तथा उसके सब व्यवहार को संचालित करते हुए उसे अपने साथ निर्वाह करने के योग्य बनाना।
उदाहरण :
बहू कैसी भी होगी हम उसे चलाएँगे।
अर्थ : शरीर के किसी अंग को किसी कार्य को करने में प्रवृत्त या रत करना।
उदाहरण :
जल्दी-जल्दी हाथ चलाओ नहीं तो आज यह काम पूरा नहीं होगा।
अर्थ : किसी के आचरण, गति-विधि, व्यवहार आदि का ध्यान रखते हुए उसके सब व्यवहार को संचालित करना।
उदाहरण :
बच्चों को जैसा चलाओगे वैसे ही वे चलेंगे।
अर्थ : * नष्ट या अंत या भंग होने से बचाना या सुरक्षित रखना।
उदाहरण :
घर की शांति को बनाए रखिए।
कुछ आदिवासी जातियाँ आज भी पुरानी परम्पराओं को बनाए रखी हैं।
पर्यायवाची : जिंदा रखना, जिन्दा रखना, जीवित रखना, बनाए रखना, बरकरार रखना, बरक़रार रखना
अर्थ : द्रव पदार्थ को नीचे की ओर जाने में प्रवृत्त करना।
उदाहरण :
बच्चे ने टंकी में एकत्रित जल को बहा दिया।
पर्यायवाची : प्रवाहित करना, बहाना
अर्थ : खोटे या जाली मुद्राओं या सिक्कों, रुपयों आदि को कोई देन चुकाने के लिए धोखे से किसी को देना।
उदाहरण :
नौकर ने बाजार में फटी नोट भी चला दी।